हरियाणा : हरियाणा के पलवल में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में कुल 5 लोगों की मौत की खबर है वहीँ 5 लोग घायल भी हुए है। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ़्तार निजी स्कूल बस और ऑटो के बीच जोर की टक्कर हुई जिसमे 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो हो गयी। बताया जा रहा है कि ऑटो में सवार दो बच्चियों सहित कुल 5 लोगों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने घटना का दुख जताते हुए शोक संवेदना जाहिर की है। सुल्तानपुर में रहने वाले लोग एक शादी समारोह में गए हुए थे जहाँ से वापस लौट रहे थे. इसी बीच अपोलो प्रोग्रेसिव कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बस ने ऑटो को टक्कर मार दी. जिससे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गयी।
