रायपुर : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है. विगत सप्ताह बस्तर में तीन जनप्रतिनिधियों की हत्या से पूरा प्रदेश सहम उठा था. इसी बीच खबर आ रही है कि छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक ने एनआईए को पत्र लिखकर जांच की मांग की है. पुलिस महानिदेशक ने बस्तर में हुई तीन जनप्रतिनिधि की हत्या की जांच का अनुरोध किया है. बताया जाता है कि माओवादियों का इलाका लगातार सिकुड़ने से नक्सली बौखलाहट में आ गए हैं. इसी बौखलाहट में नक्सली जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों को निशाना बना रहे हैं.
