कहते हैं कि शिक्षक अपने छात्रों को अच्छा ज्ञान देते हैं जिससे वो देश और दुनिया में अपना और अपने माता-पिता का नाम ऊँचा करे लेकिन शिक्षा व्यवस्था में शिक्षा से भी ऊंचा स्थान जब पैसों का हो गया तो उसने व्यापर का रुप के लिया। पहले के जमाने में अगर किसी छात्र के पास पढ़ने के लिए पैसे नहीं होते थे तो शिक्षक उसे अपने पैसों से पढ़ाते थे लेकिन आज ऐसा समय आ गया है कि बिना धन के शिक्षा ही नहीं मिल पा रही है।
इसी धन की वजह से एक छात्र को अपनी आंख तक गंवानी पड़ गई। बताया जा रहा है कि एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाला छात्र जब अपनी फीस नहीं भर पाया तो उसके शिक्षक इतने नाराज हो गए कि उस मासूम को इतना पीटा कि उसकी आँख तक फूट गई। बच्चे को आनन-फानन में लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।

मामला उत्तर प्रदेश के गाजीपुर का है जहां ये बड़ी घटना हुई है। बताया जा रहा है कि नाराज शिक्षक ने 10वीं कक्षा के छात्र को पीटने के दौरान चश्मा पहनने वाले पीड़ित बच्चे की आंख में चश्मा धंस गया, जिससे छात्र की आंख फूट गई। गंभीर हालत में छात्र को स्थानीय डॉक्टरों ने बनारस के लिए रेफर कर दिया।
जिस स्कूल में ये वारदात हुई है उसका नाम मां शारदा चिल्ड्रेन पब्लिक इंटर कॉलेज बताया जा रहा है। पीड़ित छात्र का नाम रोहित प्रजापति है। छात्र रोज की तरह पढ़ाई करने के लिए स्कूल गया हुआ था लेकिन फीस न भर पाने की वजह से उसके टीचर संतोष छात्र को पीटने लगे। पिटाई के दौरान छात्र का चश्मा टूट कर उसकी आंख में घुस गया जिससे उसकी आंख फूट गई। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।
