रायपुर : अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से हड़ताल कर रहे सहायक शिक्षकों ने अपनी हड़ताल ख़त्म कर दी हैं। बताया जा रहा है कि अब कई शिक्षक सोमवार से स्कूलों में काम पर लौटेंगे वहीँ अब इसके बाद सहायक शिक्षक क्रमिक आंदोलन करेंगे जो की जिलावार चलेगा। सभी जिलों के सहायक शिक्षक जिला वार आंदोलन करेंगे।
कल से सहायक शिक्षकों का क्रमिक आंदोलन शुरू होगा। अब प्रांतीय स्तर पर प्रदर्शन के बजाय जिलावार क्रमिक आंदोलन चलेगा। कल रायपुर जिला के सहायक शिक्षक आंदोलन करेंगे, उसके बाद धमतरी और अन्य जिलों में बारी बारी से क्रमिक आंदोलन करेंगे। सभी शिक्षक आरटीओ नंबर के जिलों के लिहाज से जिलेवार क्रमिक आंदोलन करेंगे। जिन जिलों के क्रमिक हड़ताल में शामिल नहीं रहेंगे वे स्कूलों में जा सकते हैं।
बता दें कि बीते कई दिनों से सहायक शिक्षक अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर थे। उनका आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा था। सहायक शिक्षकों ने सीएम हाउस का घेराव करने का भी प्रयास किया गया था जिसके बाद पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक लिया था। कई जिलों से लगभग 45 से 50 हजार की संख्या में सहायक शिक्षक इस आंदोलन में शामिल होने रायपुर आए थे। हालांकि भारी पुलिस बल ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रास्ते में ही रोक लिया था।
