नई दिल्ली : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे 4 टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने बड़ी जीत दर्ज की हैं। नागपुर में हुए इस मैच में भारत ने तीन ही दिन में पारी और 132 रन से ऑस्ट्रेलिया को मात दे दी है। इसी के साथ भारतीय टीम ने 4 टेस्ट मैच की सीरीज में अब टीम इंडिया 1-0 से आगे हो गई है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 177 रन ही बनाए थे, तब रवींद्र जडेजा ने पांच विकेट लिए थे. जवाब में टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 400 रन बनाए। भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने 120, अक्षर पटेल ने 84 और रवींद्र जडेजा ने 70 रनों की पारी खेली. पहली पारी में भारत को 223 रनों की बढ़त मिली। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया एक सेशन भी नहीं खेल पाई। और रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की स्पिन के सामने घुटने तक दिए।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
