रायपुर : देशी कट्टा के साथ म.प्र. का अंतर्राज्यीय आरोपी फैजल खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत कचना स्थित शराब दुकान पास आरोपी को कट्टा के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी द्वारा कट्टा को भोपाल (म.प्र.) से लाया गया है। आरोपी मूलत: छतरपुर (म.प्र.) का निवासी है। आरोपी के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 66/23 धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी – फैजल खान पिता साजिद खान उम्र 22 साल निवसी छतरपुर बेनी गंज मोहल्ला थाना सिटी कोतवाली जिला छतरपुर (म.प्र.) हाल पता चैरसिया कालोनी टिकरापारा, रायपुर।

