जयपुर : राजस्थान के राजसमंद जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. जहां एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक, देर रात तेज रफ्तार एक ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई. जिसमें बाइक सवार 5 लोगों की मौत हो गई. वहीं पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है. यह हादसा भीम कस्बे से करीब तीन किलोमीटर दूर उदयपुर-जयपुर हाईवे पर हुआ. पुलिस ने बताया कि, राजसमंद जिले के भीम थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम यह दुर्घटना हुई. इस हादसे में जान गवाने वालों की पहचान भंवर सिंह (35), उनके 14 वर्षीय बेटे अजय पाल और अन्य रिश्तेदारों शैतान सिंह (14), लीला (17) और उषा (16) के रूप में हुई है.
