नई दिल्ली : आज पूरे देशवासियों के लिए गौरव का दिन है। Indian Space Research Organization यानी इसरो ने आज आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में अपने नए और सबसे छोटे रॉकेट SSLV-D2 को अंतरिक्ष में लॉन्च कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, ये लॉन्चिंग सतीश धवन स्पेस सेंटर से की गई। SSLV-D2 ने अपने साथ 3 Satellite लेकर अंतरिक्ष की उड़ान भरी, जिनमें अमेरिकी की कंपनी अंतारिस की सैटेलाइट Janus-1, चेन्नई के स्पेस स्टार्टअप स्पेसकिड्ज की सैटेलाइट AzaadiSAT-2 और इसरो की सैटेलाइट EOS-07 शामिल हैं। ये तीनों सैटेलाइट्स 450 किलोमीटर दूर सर्कुलर ऑर्बिट में स्थापित की जाएंगी।
ISRO के मुताबिक, SSLV 500 किलोग्राम तक की सैटेलाइट को लोअर ऑर्बिट में लॉन्च करने में काम में लाया जाता है। यह रॉकेट ऑन डिमांड के आधार पर किफायती कीमत में सैटेलाइट लॉन्च की सुविधा देता है। 34 मीटर लंबे एसएसएलवी रॉकेट का व्यास 2 मीटर है। यह रॉकेट कुल 120 टन के भार के साथ उड़ान भर सकता है।
