रायपुर : न्यायमूर्ति अरूप कुमार गोस्वामी वर्तमान में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस हैं जो सेवानिवृत्ति होने के बाद 10 मार्च 2023 से मुख्य न्यायाधीश का पद रिक्त हो जाएगा। इसलिए, कॉलेजियम ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम उप-न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा के नाम की अनुशंसा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में की है।

न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा अभी वर्तमान में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश हैं। कॉलेजियम के प्रस्ताव में कहा गया है कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सभी सलाहकार-न्यायाधीशों ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति सिन्हा की नियुक्ति के साथ सहमति व्यक्त की।

