रायपुर : रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने आज गुरूवार को तीन पुलिस कर्मियों के तबादले की सूची जारी की है। एसएसपी की जारी हुई सूची में तीन SI के नाम शामिल हैं। तीनों उप निरीक्षकों का तबादला करते हुए नए थानों में पोस्टिंग दी गई है। जिन पुलिस कर्मियों का तबादला हुआ है उनमें किशुन कुमार कुंभकार, गुरविंदर सिंह सन्धु और यू. एन. शांत कुमार साहू का नाम शामिल है। किशुन कुमार कुंभकार का तबादला मौदहापारा थाना से टिकरापारा थाना में कर दिया गया है। वहीँ गुरविंदर सिंह सन्धु को रक्षित आरक्षित केंद्र से मौदहापारा थाना में पदस्थ किया गया वहीँ यू. एन. शांत कुमार साहू को रक्षित आरक्षित केंद्र से सिविल लाइन थाना में पदस्थ कर दिया गया है।
