भानुप्रतापपुर : कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है जहां स्कूली छात्रों से सवार ऑटो को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 5 छात्रों की मौत हो गई। साथ ही 7 बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। सभी घायल बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कोरर थाना क्षेत्र की है जहां ये बड़ा हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चे घर जा रहे थे तभी आयुष केंद्र के पास ये हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए साथ ही ऑटो ड्राईवर भी गंभीर रुप से घायल हो गए हैं।
