रायपुर :- छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग ने प्रशासनिक आधार पर 91 उप अभियंताओं (सिविल) के तबादले किए हैं. विभाग ने 26 अक्टूबर को इस संबंध में आदेश जारी कर सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से नई पदस्थापना देने के निर्देश दिए हैं.यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी.आदेश के तहत प्रदेश के अलग-अलग संभागों, सेतु संभागों और राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े कार्यालयों में पदस्थापना में बदलाव किया गया है.



