रायपुर:- छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी स्मृति ईरानी दो दिवसीय दौरे पर 25 अक्टूबर को रायपुर पहुंचेंगी. बीजेपी प्रभारी बनने के बाद उनका यह पहला छत्तीसगढ़ दौरा होगा. स्मृति ईरानी रायपुर दौरे से पहले पार्टी नेताओं के लिए कड़े निर्देश जारी किए गए हैं. उन्होंने मंत्री, सांसदों, विधायकों और संगठन के पदाधिकारी को स्पष्ट रूप से हिदायत दी है कि वह इंटरनेट मीडिया पर अपनी व्यक्तिगत प्रचार के बजाय केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करें
मिशन 2028 के लिए बनेगी रणनीति
सूत्रों के मुताबिक पार्टी की आईटी सेल सभी वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारी की इंटरनेट मीडिया गतिविधियों पर पहली नजर रखेगी. नेताओं के हैंडल से पोस्ट की गई सामग्री और उनकी सक्रियता के आधार पर एक स्पेशल रिपोर्ट या रिपोर्ट कार्ड भी तैयार किया जाएगा. इसे आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव यानी मिशन 2028 और 29 की तैयारी से जोड़कर भी देखा जा रहा है. इसी कड़ी में नवनियुक्त प्रदेश भाजपा प्रभारी स्मृति ईरानी 25 और 26 अक्टूबर को अपने 2 दिवसीय प्रवास पर रायपुर आ रही है. भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के इस दौरे को बेहद खास माना जा रहा है. क्योंकि बैठक में मिशन विधानसभा, लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति भी बन सकती है.
2028 विधानसभा चुनाव से जुड़ी तैयारियों पर होगा फोकस
स्मृति ईरानी के रायपुर आने से पूर्व ही संगठन पदाधिकारी के साथ हुई बैठक हुई है. इस साफ संदेश दिया गया है. इस पहल का मुख्य उद्देश्य व्यक्तिगत ब्रांडिंग की जगह सरकारी योजनाओं और पार्टी की नीतियों के प्रचार की बात कही गई है. इस दौरे के दौरान स्मृति ईरानी पूर्व सांसदों और विधायकों से वन टू वन चर्चा कर उनके कामकाज का रिपोर्ट कार्ड लेगी. संगठनात्मक सूत्रों के मुताबिक इस समीक्षा के बाद प्रदेश के 50 से अधिक पूर्व सांसदों और विधायकों को आगामी रणनीतियों के तहत नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती है. इसका लक्ष्य आगामी विधानसभा लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करना है. दूसरी ओर स्थानीय निकाय चुनाव की कमान संगठन महामंत्री कर्मवीर ने संभाल रखी है जो कार्यकर्ताओं से सीधा फीडबैक ले रहे हैं.
रायपुर बीजेपी शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने आगे बताया कि बीजेपी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के साथ सह प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू भी आ रहे हैं. उनके आगमन को भव्य बनाने की तैयारी की गई है. माना एयरपोर्ट पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा. इसके बाद माना एयरपोर्ट से लेकर कुशाभाऊ ठाकरे प्रदेश कार्यालय तक 1 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता वाली विशाल बाइक रैली निकाली जाएगी. पूरे मार्ग को पार्टी के झण्डों से सजाया जाएगा. निर्धारित स्थलों पर भव्य स्वागत की तैयारी की गई है. माना पंचायत क्षेत्र की व्यवस्थाओं के लिए संजय यादव को प्रभारी नियुक्त किया गया है.

