धमतरी :- छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. शहर से लगे ग्राम मुजगहन में बीती रात दो युवकों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया. हमले में पूर्व सरपंच चंद्रशेखर साहू के बेटे दीपांशु साहू की मौत हो गई, जबकि उसका साथी विक्की साहू गंभीर रूप से घायल है. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. मामले में पुलिस ने 3 से 4 संदेहियों को हि
एक की मौत ,दूसरा गंभीर
पुलिस के मुताबिक अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम मुजगहन में बीती रात दो युवकों पर अचानक धारदार हथियार से हमला किया गया. हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. खून से लथपथ हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान दीपांशु साहू ने दम तोड़ दिया. वहीं, विक्की साहू का उपचार जारी है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.
पुरानी रंजिश समेत कई पहलुओं पर जांच
वारदात के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है. प्रारंभिक तौर पर पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है. पुलिस के मुताबिक, मृतक और घायल युवक करीब दो साल पहले एक हत्या के मामले में जेल जा चुके थे. बाद में दोषमुक्त होने के बाद दोनों बाहर आए थे. पुलिस इस पुराने मामले से घटना के संभावित संबंध की भी जांच कर रही है.

