मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर :- जिला के मनेंद्रगढ़ क्षेत्र के कठौतिया गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक महिला का शव उसके घर के अंदर नग्न अवस्था में मिला। महिला घर में अकेली थी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।प्रारंभिक तौर पर महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों और परिस्थितियों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।
सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस और साइबर टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस की जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इस वारदात के पीछे किसका हाथ है।

