रायपुर: – सगी मां और सौतेले पिता ने 3 साल के मासूम बच्चे पर जानलेवा कहर ढाया है. आरोप है कि सगी मां औ सौतेले पिता ने बच्चे की पहले बेदम पिटाई की, जिससे बच्चे का एक हाथ टूट गया. इतने से भी माता पिता का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो दोनों ने मिलकर बच्चे को सिगरेट से दागा. जख्मी बच्चे के शरीर पर कई निशान सिगरेट के दागे जाने से बन गए हैं.
माता-पिता ने बच्चे का तोड़ा हाथ, सिगरेट से दागा
पुलिस की पूछताछ में तीन साल के पीड़ित बच्चे ने बताया कि उसके माता-पिता छोटी-छोटी बातों पर उसकी बेदम पिटाई किया करते हैं. वारदात वाले दिन बच्चे के जोर-जोर से रोने की आवाजें सुनाई पड़ रही थी. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पता लगाया तो मालूम चला कि बच्चे के माता पिता उसे पीट रहे हैं. स्थानीय लोगों ने इस बात की शिकायत पुलिस को फोन पर दी. जिसके बाद पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की. पुलिस ने तत्काल बच्चे को पहले इलाज के लिए भेजा और बच्चे की मां को अरेस्ट कर लिया. पुलिस ने बताया कि बच्चे के चेहरे और आंखों के पास गंभीर चोट के निशान मिले हैं. बच्चे के शरीर पर सिगरेट के दागे जाने के निशान भी मौजूद हैं.
पड़ोसी की शिकायत पर पहुंची पुलिस
पुलिस ने गुरुवार को आरोपी मां को गिरफ्तार किया जबकि आरोपी पिता की गिरफ्तारी शुक्रवार की रात को गई. पुलिस आज आरोपी माता-पिता को कोर्ट में पेश करेगी. सिविल लाइन थाना प्रभारी यमन देवांगन ने कहा, ” बच्चे के पड़ोसी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि बच्चे को उसके घर में माता-पिटा बेरहमी से पीट रहे हैं. महिला जब आरोपी माता पिता को समझाने के लिए गई तो उल्टे उनको ही वो लोग डांटने लगे.

