CG: बड़ी खबर…पूर्व सरपंच के घर वन विभाग का छापा
बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के ग्राम बांधा में जुनापारा चौकी पुलिस और वन विभागकी संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए पूर्व सरपंच खम्मन सोनवानी के घर छापा मार करते हुए 31 नग चिरान और सिलपट बरामद किए हैं। जब्त लकड़ी की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम बांधा में अवैध रूप से इमारती लकड़ी जमा करने और उसके कारोबार की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद जुनापारा चौकी पुलिस और वन विभाग ने मिलकर कार्रवाई की योजना बनाई।
टीम ने बरामद सागौन की लकड़ी जब्त कर वन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। सागौन कीमती इमारती लकड़ी है, जिसका इस्तेमाल फर्नीचर समेत कई कामों में किया जाता है। इसकी ऊंची कीमत के कारण इसके अवैध भंडारण और कारोबार पर रोक लगाने के लिए विभाग निगरानी कर रहे हैं।

