रायपुर:- छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर को मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। बैठक सुबह 11:30 बजे मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित की जाएगी।
सरकार के फैसलों पर टिकी नजर
बैठक में राज्य सरकार से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और फैसले होने की संभावना है। हालांकि, बैठक के एजेंडे को लेकर फिलहाल कोई जानकारी जारी नहीं की गई है। ऐसे में सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि सरकार किन प्रस्तावों को मंजूरी देती है और प्रदेश के लिए क्या अहम निर्णय सामने आते हैं।

