नई दिल्ली :- अक्टूबर के शुरुआत के साथ ही अब त्योहारों का सीजन भी शुरू हो गया है। लेकिन इसी बीच शराब प्रेमियों के लिए बड़ी काम की खबर है, दरअसल राजधानी में दो दिन शराब नहीं मिलेगी। ऐसे में अगर आप भी शराब खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। वरना दुकान पहुंचने के बाद आपको खाली हाथ लौटना पड़ सकता है।
जानें कब-कब रहेगा ड्राई डे
दिल्ली में अक्टूबर-नवंबर 2026 में दो दिन ड्राई डे घोषित किए गए हैं। राजधानी में 8 नवंबर को दीपावली और 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य में सभी शराब की दुकानें बंद रहेगी। दिल्ली आबकारी विभाग के आयुक्त सनी के सिंह द्वारा 24 सितंबर को जारी आदेश के अनुसार, दिल्ली आबकारी नियम, 2010 के नियम 52 के तहत ड्राई डे के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन शराब की बिक्री बंद रहेगी।
शराब की दुकानें, बार और क्लब रहेंगे बंद
आबकारी विभाग के आदेश में होलसेल, रिटेल, होटल, रेस्टोरेंट, बार, क्लब और अन्य कई लाइसेंस श्रेणियों (L-1, L-2, L-3, L-4, L-5, L-6 आदि) के धारकों को ड्राई डे (Diwali Dry Day Delhi) का पालन करने का निर्देश दिया गया है। हालांकि, होटलों में रहने वाले मेहमानों को L-15 और L-15F लाइसेंस के तहत शराब की सेवा का प्रतिबंध लागू नहीं होगा।

