रायपुर:- छत्तीसगढ़ में करीब 36 घंटे हुई बारिश के बाद कई जगह हालात बिगड़े हुए हैं। कई रिहायशी इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। वहीं नदी नाले उफान पर है। इसी बीच अब एक और बड़ी खबर सामने आई है। रायपुर से बलौदाबाजार जा रही यात्री बस नाले में बह गई है। बताया जा रहा है कि बस में 70 यात्री सवार थे। फिलहाल पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना विधानसभा थाना इलाके के सारागांव के पास कोल्हान नाला की है। रायपुर से बस बलौदाबाजार के लिए रवाना हुई थी। हादसे के वक्त बस में करीब 70 यात्री सवार थे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल यात्रियों की स्थिति और किसी के हताहत होने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

