बालोद:- छत्तीसगढ़ के बालोद में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस के नीचे दबने से कंडक्टर की मौत हो गई, जबकि कई यात्रियों के घायल होने की जानकारी है।
घायलों को अलग-अलग वाहनों से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। मौके पर तीन सरकारी एंबुलेंस भी रवाना की गई हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है।

