रायपुर:- छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। विभाग ने कुल 165 अधिकारी और कर्मचारियों की ट्रांसफर सूची जारी किया है।तबादला सूची में शीर्ष स्तर से लेकर मैदानी अमले तक के अधिकारियों के नाम शामिल हैं।जारी आदेश में 31 सहायक जिला आबकारी अधिकारी और 57 आबकारी उप निरीक्षकों का तबादला किया गया है। फेरबदल अधिकारियों से लेकर कार्यालयीन कर्मचारी और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी भी शामिल हैं।






