रायपुर:- प्रदेश भर में इन दिनों तबादले, पोस्टिंग और पदोन्नति का सिलसिला चल पड़ा है। इसी क्रम में प्रदेश के वनविभाग में भी कर्मचारियों का बड़े पैमाने पर प्रमोशन किया गया है। इस संबंध में रायपुर मुख्यालय से आदेश के साथ सूची जारी कर दी गया है। सूची में 18 वन विभाग के रेंजर का नाम शामिल है, जिन्हें पदोन्नत करते हुए सहायक वन संरक्षक बनाया गया है।
इन रेंजर्स को मिली प्रमोशन की सौगात
वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से जारी पदोन्नति सूची में निम्न कर्मचारियों के नाम शामिल है।राममूर्ति बघेल, मृत्युंजय शर्मा, जागेश्वर गंधर्व, राकेश कुमार रावत, कुंवर बहादुर सिंह, अभिषेक कुमार दुबे, देव सिंह ठाकुर, निखिल चंद्र गोस्वामी, प्रतीक वर्मा, मनीष सिंह, अनुराग वर्मा, ज्योति गुप्ता, तीर्थराज साहू, किशोर कुमार साहू, धीरेंद्र साहू, सौरभ रजक और माधुरी सिंह।

