धमतरी:- छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। जिले के एसपी भावना पांडेय ने शनिवार को चार थाना प्रभारियों का तबादला किया है। जारी आदेश के अनुसार दुगली के थाना प्रभारी चक्रधर बाघ को अब थाना प्रभारी सिहावा बनाया गया है। वहीं सिहावा के थाना प्रभारी को नगरी थाने की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं नगरी थाने में प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे तापेश्वर सिंह नेताम को दुगली थाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा रक्षित केंद्र में पदस्थ रमनलाल उसेंडी को अब मैदानी तैनाती दी गई है। उन्हें केरेगांव थाने का प्रभारी बनाया गया है।


