धमतरी :- बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के तबादले किये गये हैं। जिले में एक बार फिर पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। एसपी भावना पांडेय के आदेश पर एक साथ 38 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर का आदेश जारी किया गया है। तबादला सूची में शामिल सभी पुलिसकर्मी कांस्टेबल हैं। जारी आदेश के मुताबिक कई पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन से अलग-अलग थानों में पदस्थ किया गया है, जबकि कुछ पुलिसकर्मियों को थानों से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।



