बालोद:- जिले की सीमा से लगे ग्राम मुजालगोंदी में नेशनल हाईवे-30 पर उस वक्त हंगामा मच गया, जब RTO कर्मचारियों के कथित व्यवहार से नाराज ट्रक चालकों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ट्रक चालकों ने सड़क पर वाहनों को खड़ा कर नेशनल हाईवे-30 जाम कर दिया।
ट्रक चालकों ने RTO कर्मचारियों पर अवैध वसूली और बत्तीमीजी करने का आरोप लगाया है। चालकों के सड़क पर उतरने से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालकों को समझाने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस की मौजूदगी में स्थिति को सामान्य करने की कोशिश की जा रही है। वहीं, ट्रक चालकों के आरोपों को लेकर भी कार्रवाई की मांग उठ रही है।

