मैहर :- इस समय सावन का पवित्र महीना चल रहा है और कई हिस्सों में बारिश का दौर भी जारी है। जिसका असर पर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। कई कांवर यात्रा के चलते स्कूलों को बंद कर दिया गया है तो कही भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। इसी बीच खबर आ रही है कि मध्यप्रदेश के मैहर जिले में स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। बता दें कि भारी बारिश के चलते ये फैसला लिया गया है। जिसका आदेश भी जारी कर दिया गया है।
मैहर कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी के निर्देशानुसार जिले में लगातार हो रही भारी वर्षा और नदी-नालों के उफान को देखते हुए सभी शैक्षणिक संस्थानों में 21 अगस्त शुक्रवार को अवकाश घोषित किया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आदेश के तहत मैहर जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, केंद्रीय विद्यालय, आईसीएसई, सीबीएसई, जवाहर नवोदय विद्यालय तथा अन्य मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए 21 अगस्त को अवकाश रहेगा।

