बालोद:- छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक अनोखा वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के दौरान प्रसिद्ध भरथरी गायिका हेमलता पटेल ऑपरेशन थिएटर में भरथरी गीत गाती नजर आईं।
ऑपरेशन से पहले दिया गया एनेस्थीसिया
प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती हेमलता पटेल की सिजेरियन डिलीवरी की जा रही थी। जानकारी के मुताबिक, ऑपरेशन से पहले उन्हें एनेस्थीसिया दिया गया और डॉक्टर अपनी प्रक्रिया में जुट गए। इसी दौरान हेमलता पटेल ने ऑपरेशन थिएटर में ही भरथरी गीत गाना शुरू कर दिया।
जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ
ऑपरेशन के दौरान प्रसूता का इस तरह गीत गाना वहां मौजूद लोगों के लिए भी खासा दिलचस्प रहा। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। (Hemlata Patel Bharthari Viral Video) बताया जा रहा है कि डिलीवरी के बाद जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। फिलहाल ऑपरेशन थिएटर में भरथरी गीत गाती प्रसूता का यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

