दुर्ग :- कांवड़ यात्रा पर जा रही महिला पर युवक ने एसिड फेंक दिया, जिससे उसका चेहरा झुलस गया।इस दौरान 2 बच्चें भी एसिड की चपेट में आ गए। महिला को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला नंदिनी नगर थाना क्षेत्र का है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एसिड अटैक करने वाला युवक बाइक से आया और एसिड फेंककर फरार हो गया.एसिड अटैक में महिला के बच्चे भी आ गए. पीड़ित परिवार का निजी अस्पताल में इलाज जारी है. डॉक्टरों की टीम महिला और बच्चों की लगातार मॉनिटरिंग कर रही है. डॉक्टरों के मुताबिक महिला का चेहरा और गला एसिड अटैक से झुलस गया है, जबकि दोनों बच्चे एसिड अटैक में हल्का सा झुलसे हैंपुलिस की पूछताछ में आरोपी ने एसिड अटैक करने की बात स्वीकार की. आरोपी ने बताया कि वो महिला को पहले से जानता है और दोनों एक साथ पेंट फैक्ट्री में काम कर चुके हैं.
पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात मोटर साइकिल सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही थी. इसी बीच पुलिस को खबर मिली की जिस संदिग्ध युवक की तलाश हम कर रहे हैं वो करंजी इलाके में मौजूद है.पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा और उससे घटना के संबंध में पूछताछ की. पुलिस की पूछताछ में आरोपी टूट गया और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है.

