मेरठ:- सोशल मीडिया पर ब्लिंकिट के डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो यूपी के मेरठ का है, जिसमें फ्लैट मालिक डिलीवरी बॉय को पहले थप्पड़ मारता है, फिर कमरे के अंदर ले जाते हुए दिख रहा है। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पीटने वाले शख्स की पत्नी भी नजर आ रही है।
3 मिनट का एक वीडियो आया सामने
मेरठ के इस घटना का करीब 3 मिनट का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें युवक डिलीवरी बॉय को पहले कमरे के बाहर चांटे थप्पड़ मारते हुए दिखा फिर कमरे के अंदर ले जाते हुए दिख रहा है। जानकारी के अनुसार घटना भावनपुर थाना क्षेत्र के गंगानगर स्थित गंगा हाइट्स की बताई जा रही है। जहां खाना डिलीवर करने पहुंचे डिलीवरी बॉय की कमरे बंद कर पिटाई की है। पीड़ित ने भावनपुर थाने में पुलिस से शिकायत की है। घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
पति पत्नी पर FIR दर्ज
डिलीवरी बॉय गंगा हाइट्स में फूड डिलीवरी देने पहुंचा था। इसी दौरान खाना ऊपर पहुंचाने को लेकर ग्राहक और डिलीवरी बॉय के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद फोन पर डिलीवरी बॉय के साथ गाली गलौज की और मारपीट कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि Blinkit के डिलीवरी बॉय को पीटने वाले पति पत्नी पर FIR दर्ज हुई। दोनों अपना फ्लैट बंद करके भाग गए हैं। जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

