रायपुर:- छत्तीसगढ़ में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड में सीएम विष्णुदेव साय ने तिरंगा फहराया. सीएम साय ने परेड की सलामी ली. पुलिस अधिकारियों को पदक से सम्मानित किया.
सीएम साय ने कहा कि नक्सलवाद समाप्ति देश के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है. नक्सलवाद खत्म करना असंभव लग रहा था, लेकिन इसे खत्म किया गया. सीएम ने ये भी कहा कि सशस्त्र नक्सलवाद खत्म हो चुका है लेकिन नक्सली विचारधारा को अब भी खत्म करने की जरूरत है.

