मुरैना:- जिले के पहाड़गढ़ क्षेत्र के सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की तीसरी मंजिल पर बने टॉयलेट से आपत्तिजनक सामग्री के पैकेट मिलने के बाद हड़कंप मच गया। हद तो तब हो गई जब स्कूल के ही स्टाफ ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सबसे बड़ा सवाल यह है कि मासूम बच्चों के स्कूल में यह सब कैसे पहुंचा और उससे भी हैरान करने वाली बात यह कि पिछले 2 महीने से स्कूल के सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े थे आखिर सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक का जिम्मेदार कौन है?
तीसरी मंजिल के टॉयलेट में मिले पैकेट ज्ञान के मंदिर सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया जब तीसरी मंजिल पर बने टॉयलेट का दरवाजा खोलने पर अंदर आपत्तिजनक सामग्री के पैकेट बरामद हुए, लेकिन मामला सिर्फ सामग्री मिलने तक सीमित नहीं रहा स्कूल के ही स्टाफ ने मौके का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया वीडियो के सामने आते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया और स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था की धज्जियां उड़ गईं।
2 महीने से बंद पड़े थे सीसीटीवी कैमरे
विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे पिछले करीब दो महीने से पूरी तरह बंद पड़े थे यानी बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे थी और निगरानी व्यवस्था पूरी तरह ठप सीसीटीवी बंद होने के कारण यह रहस्य और गहरा गया है कि यह हरकत किसी बाहरी की है या अंदरूनी खेल तो नहीं है। शिक्षा विभाग के जिला परियोजना अधिकारी ने बताया कि मामला हमारे संज्ञान में आया है और जांच के निर्देश दे दिए गए हैं।
प्रथम दृष्टया इसमें स्कूल के ही किसी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की भूमिका होने की आशंका लग रही है, हालांकि पूरी जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घिनौने खुलासे और 2 महीने से बंद सीसीटीवी कैमरों की खबर ने अभिभावकों की नींद उड़ा दी है परिजन अपने मासूम छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं और स्कूल प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।

