बिलासपुर:- जेल में एक बार फिर कैदी की मौत का मामला सामने आया है। डबल मर्डर के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे एक कैदी ने जेल परिसर में खाना पकाने के लिए उपयोग होने वाले गैसीफायर में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डबल मर्डर के मामले में काट रहा था उम्रकैद
मृतक की पहचान चांपा निवासी विकेश कंवर उर्फ राहुल (46 वर्ष) के रूप में हुई है। वह वर्ष 2014 से बिलासपुर केंद्रीय जेल में बंद था और डबल मर्डर के मामले में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। बताया जा रहा है कि बुधवार को उसने जेल परिसर में स्थित गैसीफायर में छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

