जशपुर:- जशपुर जिले के घटना कोतबा चैकी क्षेत्र के बैगाबहार की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह चैकी प्रभारी उप निरीक्षक बृजेश यादव अपने स्टाफ के साथ ग्राम भ्रमण पर निकले थे।सुबह करीब 9 बजे एक जागरूक मुखबिर से उन्हें सूचना मिली कि ग्राम कोतबा बैगाबहार और रोकबहार के कुछ लोगों ने भोर में 3 से 4 बजे के बीच बरगोड़ा नाले के पास एक सुनसान इलाके में रंजीत एक्का के एक बछड़े की हत्या कर दी है।
आरोपी अब गोमांस को टुकड़ों में काटकर आपस में बांटने की तैयारी कर रहे हैं। इस संवेदनशील सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गवाहों को साथ लिया और सीधे घटनास्थल पर छापा मारा। सुनसान इलाके में पुलिस की टीम को अचानक अपने सामने देखकर मांस का बंटवारा कर रहे आरोपितो ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।

