अंबिकापुर:- सरगुजा जिले के सीतापुर मुख्य बाजार में रविवार को दिनदहाड़े उठाईगीरी की बड़ी घटना सामने आई। राष्ट्रीय राजमार्ग-43 के किनारे स्थित एक ज्वेलरी दुकान के संचालक की स्कूटी में रखा करीब एक करोड़ रुपये की सोने-चांदी की ज्वेलरी से भरा बैग अज्ञात युवक उठाकर फरार हो गया। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने में जुटी है।
स्कूटी में रखा था ज्वेलरी से भरा बैग
जानकारी के अनुसार सीतापुर-अंबिकापुर मार्ग पर हाईस्कूल के पास स्थित श्री काशी विश्वनाथ ज्वेलर्स के संचालक अरुण देव सोनी रविवार सुबह करीब 11 बजे रोज की तरह घर से ज्वेलरी का बैग लेकर दुकान पहुंचे थे। उन्होंने बैग स्कूटी के अगले हिस्से में रखा और दुकान का शटर खोलने लगे। इसी दौरान एक युवक ने मौके का फायदा उठाया और स्कूटी से काले रंग का बैग निकालकर तेजी से वहां से भाग निकला।कुछ देर बाद जब अरुण देव सोनी की नजर स्कूटी पर गई तो बैग गायब था। उन्होंने तत्काल आसपास के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ संदिग्ध
अरुण देव सोनी ने बताया कि वह प्रतिदिन दुकान बंद करने के बाद ज्वेलरी घर ले जाते हैं और सुबह उसे वापस दुकान लेकर आते हैं। चोरी हुए बैग में करीब एक करोड़ रुपये मूल्य की सोने-चांदी की ज्वेलरी रखी थी।सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ संदिग्ध अरुण देव सोनी ने बताया कि वह प्रतिदिन दुकान बंद करने के बाद ज्वेलरी घर ले जाते हैं और सुबह उसे वापस दुकान लेकर आते हैं। चोरी हुए बैग में करीब एक करोड़ रुपये मूल्य की सोने-चांदी की ज्वेलरी रखी थी।सूचना मिलते ही सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान सहित आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक युवक स्कूटी से काला बैग निकालकर भागता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। पुलिस का मानना है कि वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपित ने रेकी की होगी।

