भिलाई:- वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में जनहित और गरीब कल्याण को लेकर विधायक रिकेश सेन ने एक नई पहल की घोषणा की है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास प्राप्त करने वाले परिवारों में बेटी का विवाह होने पर नवविवाहित दंपत्ति को नि:शुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन, एक गैस सिलेंडर और एक गैस चूल्हा उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना की शुरुआत 10 अगस्त से होगी।
बेटी की शादी पर मिलेगा मुफ्त गैस कनेक्शन
विधायक रिकेश सेन ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह के बाद उनके नए गृहस्थ जीवन की शुरुआत आसान और सम्मानजनक बनाना है। योजना के तहत पात्र नवदंपती को एलपीजी गैस कनेक्शन के साथ एक सिलेंडर और गैस चूल्हा भी दिया जाएगा। उन्होंने ने कहा कि स्वच्छ ईंधन का उपयोग केवल रसोई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और बेहतर जीवन स्तर से भी जुड़ा हुआ है। इसी सोच के साथ यह योजना शुरू की जा रही है।
पहले भी लागू की जा चुकी हैं कई जनहित योजनाएं
वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में इससे पहले भी कई सामाजिक कल्याण योजनाएं शुरू की जा चुकी हैं। एक रुपये में चश्मा उपलब्ध कराने की योजना के तहत हजारों लोगों की आंखों की जांच कर उन्हें चश्मे वितरित किए गए। वहीं, मां-शिशु सुरक्षा कवच योजना के जरिए नवजात शिशुओं और माताओं को आवश्यक सामग्री से युक्त सुरक्षा किट प्रदान की जा रही है।

सामाजिक सुरक्षा और गरीब कल्याण पर लगातार पहल
विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा और जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए लगातार नई योजनाएं लागू की जा रही हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों के सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा से जुड़ी पहलें भी शुरू की गई हैं।
10 अगस्त से शुरू होगी योजना
विधायक रिकेश सेन ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल योजनाओं की घोषणा करना नहीं, बल्कि उन्हें प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारकर पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि 10 अगस्त से शुरू होने वाली यह योजना वैशाली नगर विधानसभा के हजारों परिवारों के लिए बड़ी राहत और उपयोगी सौगात साबित होगी।