नई दिल्ली :- आजकल सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कल उत्तर प्रदेश के कन्नौज के एक स्कूल में शिक्षक और शिक्षिका का रोमांस करते वीडियो वायरल हुआ था। वहीं अब सोशल मीडिया पर मानवता को शर्मसार करने वाला एक बेहद खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बेरहम महिला मासूम बच्चे का बेरहमी से पैर तोड़ती दिख रही है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला एक मासूम बच्चे को गंभीर चोट पहुंचाती नजर आ रही है। इस भयानक दरिंदगी को देख इंटरनेट पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है, जनता आरोपी महिला के खिलाफ तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई और जेल की मांग कर रही है। दावों के अनुसार, आरोपी महिला बच्चे की चाची बताई जा रही है। आरोप है कि पारिवारिक नाराजगी के दौरान उसने बच्चे के साथ ये व्यवहार किया, रिपोर्ट्स के अनुसार महिला आती है मासूम बच्चे का पैर मोड़ देती है कई वीडियो में दावा किया जा रहा है की बच्चे का पैर टूट जाता है।

