Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नकटी अतिक्रमण: 14 करोड़ की सरकारी जमीन पर कब्जा, फिर भी “गरीबी” का ढोंग?

    July 3, 2026

    CG: नाबालिग पड़ोसी ने दो मासूम बहनों से किया दुष्कर्म, छोटी बच्ची के पेट और प्राइवेट पार्ट में दर्द होने पर मामले का हुआ खुलासा

    July 3, 2026

    CG: ब्रेकिंग न्यूज़… स्कूलों के समय में बदलाव, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

    July 3, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, July 3
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: फेरे से पहले दुल्हन परिजनों संग हुई गायब, जेवर और मोबाइल लेकर फरार होने का आरोप
    Jashpur

    CG: फेरे से पहले दुल्हन परिजनों संग हुई गायब, जेवर और मोबाइल लेकर फरार होने का आरोप

    DabangBy DabangJuly 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जशपुर :- छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से शादी समारोह के दौरान एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बगीचा थाना क्षेत्र के पसिया गांव में उस समय शादी की खुशियां मातम और हंगामे में बदल गईं, जब सात फेरों से ठीक पहले दुल्हन कथित रूप से अपने परिजनों के साथ अचानक गायब हो गई। दूल्हा पक्ष ने दुल्हन पर शादी के लिए रखे गए सोने-चांदी के जेवरात और मोबाइल फोन लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।

    फेरे से पहले अचानक गायब हुई दुल्हन

    जानकारी के अनुसार, शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। मंडप सज चुका था, बारात पहुंच चुकी थी और कुछ ही देर में सात फेरे होने वाले थे। इसी बीच दुल्हन अपने परिजनों के साथ कथित रूप से वहां से चली गई। काफी देर तक जब दुल्हन का कोई पता नहीं चला तो शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई।दूल्हा पक्ष और रिश्तेदारों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन दुल्हन का कोई सुराग नहीं मिला।

    जेवर और मोबाइल लेकर जाने का आरोप

    दूल्हा पक्ष का आरोप है कि दुल्हन अपने साथ शादी के लिए रखे गए सोने-चांदी के जेवरात और मोबाइल फोन भी ले गई। इसके बाद परिवार के लोगों ने बगीचा थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की।

    दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे

    घटना को लेकर दोनों परिवारों के अलग-अलग बयान सामने आए हैं।दुल्हन की बहन का कहना है कि लड़की की शादी माता-पिता के दबाव में कराई जा रही थी और उसे यह रिश्ता पसंद नहीं था। वहीं दूल्हे की बहन का दावा है कि लड़की का परिवार शादी कराने में आर्थिक रूप से सक्षम नहीं था, इसलिए विवाह समारोह लड़के के घर आयोजित किया गया था। उनका आरोप है कि बाद में लड़की के माता-पिता उसे चुपचाप अपने साथ लेकर चले गए।

    लड़के के घर हो रहा था विवाह समारोह

    बताया जा रहा है कि लड़की पक्ष की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण शादी का आयोजन दूल्हे के घर पर किया गया था। 30 जून को हल्दी की रस्म संपन्न हुई थी, जबकि 1 जुलाई को बारात और विवाह की रस्में होनी थीं। सभी तैयारियां पूरी होने के बाद हुए इस घटनाक्रम से दोनों परिवारों में तनाव का माहौल बन गया।

    Post Views: 215
    Apradh Apradhi Arrested breaking news CG Cg news Chhattisgadh chhattisgarh Farar froud Giraftar Hindi Khabar Hindi News Jashpur Jashpur news Latest Khabar Latest news Luteri dulhan Marriage Police Raipur Raipur news Relationship Shadi Today big news Today breaking news Today khabar vhori दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    नकटी अतिक्रमण: 14 करोड़ की सरकारी जमीन पर कब्जा, फिर भी “गरीबी” का ढोंग?

    July 3, 2026

    CG: नाबालिग पड़ोसी ने दो मासूम बहनों से किया दुष्कर्म, छोटी बच्ची के पेट और प्राइवेट पार्ट में दर्द होने पर मामले का हुआ खुलासा

    July 3, 2026

    CG: ब्रेकिंग न्यूज़… स्कूलों के समय में बदलाव, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

    July 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Raipur

    नकटी अतिक्रमण: 14 करोड़ की सरकारी जमीन पर कब्जा, फिर भी “गरीबी” का ढोंग?

    By DabangJuly 3, 20260

    रायपुर:- नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई ने…

    CG: नाबालिग पड़ोसी ने दो मासूम बहनों से किया दुष्कर्म, छोटी बच्ची के पेट और प्राइवेट पार्ट में दर्द होने पर मामले का हुआ खुलासा

    July 3, 2026

    CG: ब्रेकिंग न्यूज़… स्कूलों के समय में बदलाव, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

    July 3, 2026

    सो रहे थे बच्चे, बिस्तर में घुस गया पांच फीट का खतरनाक कोबरा, पूरी कहानी जान कांप जाएगी आपकी रूह

    July 3, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.