पुणे:- महाराष्ट्र को झकझोर कर रख देने वाले पुणे के भोर (नसरापूर) नाबालिग बच्ची से रेप और मर्डर केस में अदालत ने अपना ऐतिहासिक और कड़ा फैसला सुना दिया है।
विशेष पॉक्सो (POCSO) कोर्ट ने साढे तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग आरोपी भीमराव प्रभाकर कांबले को फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इस अपराध की क्रूरता और बर्बरता को देखते हुए इसे दुर्लभतम से दुर्लभ (Rarest of Rare) मामलों की श्रेणी में रखा।

