पुणे:- पास लोहागढ़ किले की प्राचीन दीवारों के बीच, जहां पर्यटक रोमांच की तलाश में आते हैं, वहां 18 जून 2026 को एक खूनी साजिश ने पूरे महाराष्ट्र को हिला दिया। 26 वर्षीय युवा रियल एस्टेट डायरेक्टर केतन विशाल अग्रवाल अपनी मंगेतर सिया गोयल (20) के साथ उसके प्री-बर्थडे को सेलिब्रेट करने गए थे। लेकिन जो होना था, वो एक खतरनाक प्लान था।
केतन, पिंपरी-चिंचवड़ के प्रसिद्ध बिजनेसमैन विशाल अग्रवाल के बेटे, अपनी होने वाली दुल्हन के लिए सब कुछ कर रहे थे। उदयपुर के भव्य पैलेस में इस साल उनकी शादी तय थी – दो चार्टर प्लेन मेहमानों के लिए बुक, कुल खर्च करीब 17 करोड़ रुपये का अनुमान। केतन परिवार की रियल एस्टेट कंपनी के डायरेक्टर थे और सिया एक मसाला कारोबारी की बेटी। सब कुछ परफेक्ट लग रहा था… लेकिन सिया के मन में कुछ और ही चल रहा था।
सिया केतन से शादी नहीं करना चाहती थी। उसका एक साल से चेतन बाबूलाल चौधरी (22) नाम का प्रेमी था। दोनों ने मिलकर केतन को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की साजिश रची। पुलिस जांच के मुताबिक, ये प्लान कई हफ्तों से तैयार हो रहा था।
पहली कोशिश 31 मई को हुई जब सिया केतन को लोहागढ़ ले गई। फिर 14 जून को दोबारा ट्रेकिंग का प्लान। उस दिन सिया ने केतन को खाई के किनारे धक्का दिया। केतन ने किसी तरह झाड़ी पकड़ ली और बच गए। सिया ने तुरंत “सांप है, सांप है!” चिल्लाकर ड्रामा किया और केतन को गले लगा लिया। केतन को शक भी नहीं हुआ।

