शहडोल:- जिले के नेशनल हाईवे-43 पर एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ईंटों से लदी एक तेज रफ्तार डग्गी ने बाइक सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी, हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह हादसा बुढ़ार थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-43 स्थित पंचवटी चौराहे के समीप हुआ। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार सागर कोल (21 वर्ष), पुत्र सुंदर कोल, निवासी अमन होटल के पास करण तलैया अपने साथी करण कोल, पिता विनोद कोल के साथ ससुराल जा रहा था, इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ईंट लोड डग्गी ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

