मुंबई :- टीवी इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, टीवी इंडस्ट्री की एक्ट्रेस एक्ट्रेस संचिता उगले ने सुसाइड कर ली है।

कुमकुम भाग्य’, ‘साजन घर’, ‘दिलवाली दुल्हा ले जाएगी’ और फिल्म ‘छावा’ में अपने अभिनय के लिए पहचाने जाने वाली मशहुर टीवी अभिनेत्री संचिता उगले का मुंबई में 15 जून को निधन हो गया है।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, उन्होंने कथित तौर पर आत्महत्या की है। पुलिस ने बताया कि एक्ट्रेस का शव घर में सीलिंग फैन से लटका मिला। उन्होंने साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाई।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, संचिता मुंबई के नालासोपारा इलाके में अपने माता-पिता और बहन के साथ रहती थीं। बता दें, घटना के समय वह घर पर अकेली थीं।संचिता के निधन की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई।टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों और उनके प्रशंसकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

