छत्तीसगढ़:- नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने 15 नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के सीएमओ, जोन आयुक्त, समेत कई स्तर के अधिकारियों का ट्रांसफर आदेश जारी किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, वहीं एक सस्पेंड CMO और एक सहायक राजस्व अधिकारी को बहाल कर पुनः पदस्थापना दी गई है।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे वर्तमान पदस्थापना स्थल से कार्यमुक्त होकर नवीन पदस्थापना स्थल पर निर्धारित 7 दिनों की समयावधि के भीतर कार्यभार ग्रहण करें और विभाग को इसकी जानकारी दें। निर्धारित समय अवधि में कार्यभार ग्रहण नहीं करने की स्थिति में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



