बिहार:- मधेपुरा के शंकरपुर थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव से प्यार का एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां एक लव मैरिज करने वाली एक युवती के साथ उसके माता-पिता ने बेरहमी से मारपीट की. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है. वीडियो में युवती के बाल पकड़कर मां जमीन पर पटकती नजर आ रही है. वहीं पिता गले पर पैर रख उसे जान से मारने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाग पुलिस इस मामले में जांच कर रही है.
लव मैरिज से शुरू हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक, पूजा कुमारी ने एक महीने पहले रिश्ते में भतीजे लगने वाले बिट्टू कुमार नाम के एक युवक से लव मैरिज की थी. दोनों के घर भी आस-पास रहते हैं. इस शादी से नाराज दोनों परिवारों और गांव वालों ने पंचायत भी बुलाई. इसके साथ ही लड़की के परिवार ने लड़के के परिवार पर एक लाख का जुर्माना भी लगाया. स्थानीय मुखिया बीरेंद्र शर्मा पंचायत की खबर मे ंमुहर लगाई है.
जानकारी के मुताबिक, 8 जून को युवती के माता-पिता उसे ससुराल से अपने घर ले गए और फिर घर पहुंचते ही उसके साथ मारपीट की गई. सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और युवति को सुरक्षित थाने लेकर चली गई.
मां ने दिया बयान
युवती की मां दुलारी देवी ने खुद स्वीकार किया कि उन्होंने बेटी के साथ मारपीट की थी. उन्होंने कहा कि बेटी ने बिना परिवार की इजाजत के रिश्ते में भतीजे लगने वाले युवक से शादी की थी. जिससे परिवार की सामाज में प्रतिष्ठा धुमिल हो गई.

