Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सीवरेज की सफाई के दौरान दम घुटने से 3 मजदूरों की मौत, कई की हालत नाजुक

    June 1, 2026

    CG: व्यापारी ने फोटो खींचने पर युवक को चप्पलों से पीटा, दी जान से मारने की धमकी

    June 1, 2026

    प्यार के लिए बदला जेंडर, दो लड़कियों ने की शादी, एक बनी दूल्हा, दूसरी दुल्हन

    June 1, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, June 1
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » प्यार के लिए बदला जेंडर, दो लड़कियों ने की शादी, एक बनी दूल्हा, दूसरी दुल्हन
    ब्रेकिंग न्यूज़

    प्यार के लिए बदला जेंडर, दो लड़कियों ने की शादी, एक बनी दूल्हा, दूसरी दुल्हन

    DabangBy DabangJune 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिहार:- जमुई की एक शादी का वीडियो चर्चा में है. मामला लक्ष्मीपुर प्रखंड की दो लड़कियों की शादी का है. नजारी गांव की रहने वाली नैंसी और राखी कुमारी दोनों सहेली हैं और अब साथ रहने का फैसला कर लिया है. जब दोनों ने शादी की तो पूरे गांव में चर्चा शुरू हो गई. विवाह से पहले राखी ने जेंडर भी चेंज करवाया. हिंदू रीति-रिवाज से शादी करते हुए राखी दूल्हा और नैंसी दूल्हन बनी. शादी के बाद दुल्हन नैंसी राखी के पैतृक गांव हरला पहुंची, जहां परिजनों ने दोनों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया.

    गांव से 3 किमी दूर स्कूल में पोस्टेड हैं नैंसी

    जानकारी के अनुसार, नैंसी और राखी बचपन से एक-दूसरे की करीबी मित्र थीं. समय के साथ दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई. इश्क इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों ने साथ जीने-मरने की कसम खाई. इसी दौरान, नैंसी ने बीपीएससी परीक्षा पास कर ली और टीचर बन गई. उसकी पोस्टिंग गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर मेदिनीपुर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में हुई.

    राखी ने दिल्ली में कराया जेंडर चेंज

    नौकरी मिलने के बाद नैंसी ने अपनी सहेली राखी का जेंडर चेंज करवाने का फैसला लिया. इसके लिए वह उसे दिल्ली लेकर गई, जहां चिकित्सकीय प्रक्रिया के बाद राखी का जेंडर ट्रांजिशन कराया गया. इसके बाद दोनों ने मलयपुर थाना क्षेत्र स्थित पतनेश्वर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विवाह कर लिया. जब दोनों की शादी का वीडियो सामने आया तो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया.

    नैंसी के घरवाले शादी को लेकर राजी नहीं

    भले ही राखी के परिवार ने रिश्ते पर सहमति दे दी है, लेकिन नैंसी के लिए परेशानी बनी हुई है. नैंसी का परिवार शादी के बाद से नाराज है और तनाव की स्थिति बनी हुई है. बताया जाता है कि शादी की जानकारी मिलने के बाद नैंसी के परिजन राखी के घर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों वहां से जा चुके थे.

    Post Views: 95
    Bihar breaking news Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Love Love life Love marriage Marriage Relationship Shadi Today big news Today breaking news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    सीवरेज की सफाई के दौरान दम घुटने से 3 मजदूरों की मौत, कई की हालत नाजुक

    June 1, 2026

    CG: व्यापारी ने फोटो खींचने पर युवक को चप्पलों से पीटा, दी जान से मारने की धमकी

    June 1, 2026

    सुप्रीम कोर्ट को मिले 5 नए जज, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर

    June 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    हादसा,

    सीवरेज की सफाई के दौरान दम घुटने से 3 मजदूरों की मौत, कई की हालत नाजुक

    By DabangJune 1, 20260

    लुधियाना (पंजाब):- सीवरेज और गटर की सफाई के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी एक बार…

    CG: व्यापारी ने फोटो खींचने पर युवक को चप्पलों से पीटा, दी जान से मारने की धमकी

    June 1, 2026

    प्यार के लिए बदला जेंडर, दो लड़कियों ने की शादी, एक बनी दूल्हा, दूसरी दुल्हन

    June 1, 2026

    सुप्रीम कोर्ट को मिले 5 नए जज, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर

    June 1, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.