Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भतीजे के प्यार में जल्लाद बनी बीवी… 3 घंटे करंट देकर पति को तड़पाया, फिर जहर पिलाकर सीढ़ियों से फेंका! ऐसे खुली पोल

    May 31, 2026

    CG: बैलगाड़ी पर निकली विधायक की बारात : डिप्टी सीएम साव ने थामी बैलों की लगाम, कई विधायक- मंत्री और मुख्यमंत्री बने बाराती

    May 31, 2026

    बीच में ही रोकी गई केदारनाथ यात्रा, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला, लोगों की सुरक्षित तरीके से लाया जा रहा नीचे

    May 31, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 31
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » बीच में ही रोकी गई केदारनाथ यात्रा, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला, लोगों की सुरक्षित तरीके से लाया जा रहा नीचे
    ब्रेकिंग न्यूज़

    बीच में ही रोकी गई केदारनाथ यात्रा, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला, लोगों की सुरक्षित तरीके से लाया जा रहा नीचे

    DabangBy DabangMay 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    , देहरादून:- उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। खराब मौसम के चलते केदारनाथ यात्रा पर गए श्रद्धालुओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि, खराब मौसम के चलते केदारनाथ यात्रा को रोक दिया गया है। इलाके में हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ऑरेंज अलर्ट के चलते यात्रा रोकने का फैसला लिया गया है। मौसम सामान्य होने पर यात्रा फिर से शुरू होगी।

    गढ़वाल कमिश्नर आनंद स्वरूप ने बयान जारी करते हुए कहा कि, सुरक्षा के मद्देनजर अस्थायी तौर पर यात्री रोके गए हैं। श्रीनगर, ऋषिकेश में भी यात्रियों को हाल्ट पर रखने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि चारों धाम पर लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है। चमोली जिले में सुबह से ही मूसलाधार बारिश हो रही है। इसके अलावा सिखों के प्रसिद्ध धाम हेमकुंड साहिब में बर्फबारी जारी है। बद्रीनाथ धाम में नर नारायण और नीलकंठ पर्वत पर बर्फबारी हो रही है।

    यात्रा से लौट रहे यात्रियों को लाया जा रहा नीचे

    वहीं आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अपने बयान में बताया कि, केदारनाथ धाम और पूरी केदारघाटी सहित रुद्रप्रयाग जिले अधिकांश क्षेत्रों में गत शनिवार से लगातार बारिश हो रही है। जिसके कारण प्रशासन ने फिलहाल केदारनाथ यात्रा पर अस्थाई रोक लगा दी है।

    प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए हजारों श्रद्धालुओं को गुप्तकाशी, फाटा, रामपुर, शेरसी, सोनप्रयाग और गौरीकुंड जैसे सुरक्षित होल्डिंग इलाकों में रोक दिया है। वहीं दूसरी ओर, केदारनाथ धाम से लौट रहे यात्रियों को चरणबद्ध तरीके से सुरक्षित नीचे लाया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आपदा प्रबंधन और अन्य विभागों की टीमें अलर्ट मोड में हैं। यात्रा मार्ग और पड़ाव स्थलों पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने साफ किया है कि मौसम सुधरने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी।

    Post Views: 115
    breaking news Dehradoon Hindi Khabar Hindi News Kedarnath Kedarnath yatra Kedarnath yatra sthagit news Latest Khabar Latest news Today breaking news Today khabar Uttarakhand Yatra दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    भतीजे के प्यार में जल्लाद बनी बीवी… 3 घंटे करंट देकर पति को तड़पाया, फिर जहर पिलाकर सीढ़ियों से फेंका! ऐसे खुली पोल

    May 31, 2026

    CG: बैलगाड़ी पर निकली विधायक की बारात : डिप्टी सीएम साव ने थामी बैलों की लगाम, कई विधायक- मंत्री और मुख्यमंत्री बने बाराती

    May 31, 2026

    CG: जिमखाना में देर रात चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने किया सील

    May 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    उत्तरप्रदेश

    भतीजे के प्यार में जल्लाद बनी बीवी… 3 घंटे करंट देकर पति को तड़पाया, फिर जहर पिलाकर सीढ़ियों से फेंका! ऐसे खुली पोल

    By DabangMay 31, 20260

    उत्तर प्रदेश:- मुरादाबाद से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है. जो…

    CG: बैलगाड़ी पर निकली विधायक की बारात : डिप्टी सीएम साव ने थामी बैलों की लगाम, कई विधायक- मंत्री और मुख्यमंत्री बने बाराती

    May 31, 2026

    बीच में ही रोकी गई केदारनाथ यात्रा, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला, लोगों की सुरक्षित तरीके से लाया जा रहा नीचे

    May 31, 2026

    CG: जिमखाना में देर रात चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने किया सील

    May 31, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.