बिलासपुर:- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के गृह विभाग में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है, यहां एक साथ कई निरीक्षकों का तबादला हुआ है। इस संबंध में SSP रजनेश सिंह ने आदेश (SSP Rajnesh Singh order) भी जारी कर दिया है।
जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक निलेश पांडे को रतनपुर थाना की जिम्मेदारी दी गई है और निरीक्षक उमेश साहू को सकरी थाना में तैनात किया है। वहीं विजय चौधरी को शिकायत शाखा एसपी कार्यालय भेजा गया है और निरीक्षक राजश्री दामू को CSP कार्यालय कोतवाली में तैनात किया गया है। इसके अलावा निरीक्षक अवनीश को पासवान तखतपुर थाना की जिम्मेदारी दी गई है और निरीक्षक उत्तम साहू का अजाक थाना में भेजा गया है।

