बिलासपुर:- बिलासपुर में पति-पत्नी के झगड़े ने ऐसा खौफनाक मोड़ ले लिया, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया। पत्नी को शक था कि उसका पति किसी दूसरी महिला के साथ रिश्ते में है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।
शुक्रवार रात पति शराब पीकर घर पहुंचा। पहले दोनों के बीच जमकर बहस हुई, फिर खाना खाने के बाद पति सो गया। देर रात फिर विवाद बढ़ा और गुस्से में पत्नी ने हंसिया उठा लिया। आरोप है कि उसने सोते हुए पति पर हमला कर उसका प्राइवेट पार्ट काट डाला।
घायल हालत में पति चीखते हुए कमरे से बाहर भागा। खून से लथपथ हालत देखकर घर वाले दहशत में आ गए। परिजन कटे हुए अंग को लेकर तुरंत सिम्स अस्पताल पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

