रायपुर:- छत्तीसगढ़ जितनी तेजी से विकास की ओर से आगे बढ़ रहा है उतनी ही तेजी से यहां होटल कारोबार भी तरक्की कर रहा है। इन 26 वर्षों में छत्तीसगढ़ में बाहर से आने वाले आगंतुकों की संख्या तेजी से बढ़ी है। लेकिन दूसरी ओर होटल कारोबार की आड़ में देह व्यापार का घिनौना काम फल फुल रहा है। जी हां राजधानी रायपुर के एक होटल से ग्राहक के साथ बातचीत का चैट वायरल हो रहा है। चैट वायरल होने के बाद सभी तरफ अलग-अलग चर्चाएं शुरू हो गई है।
देह व्यापार से जुड़े शख्स का वाट्सअप चैट वायरल
वाट्सएप पर तेजी से प्रसारित हो रहे स्क्रीनशॉट्स में युवतियों की तस्वीरें भेजकर ‘चॉइस, ‘टाइम’ और ‘रेट’ को लेकर बातचीत होने का दावा किया जा रहा है। प्रसारित चैट में कथित तौर पर अलग-अलग युवतियों की तस्वीरें भेजकर ग्राहकों से सौदेबाजी की बात दिखाई दे रही है। स्क्रीनशॉट्स में युवतियों की तस्वीरें भेजकर ‘कौन पसंद है’, ‘कितने घंटे’, ‘रूम तैयार है’ जैसे संदेश प्रसारित हो रहे हैं। कुछ चैट में रकम को लेकर भी बातचीत दिखाई दे रही है। इंटरनेट पर ये स्क्रीनशाट तेजी से शेयर किए जा रहे हैं। पुलिस ने अब तक चैट की सत्यता की पुष्टि नहीं की है।
लंबे समय से चल रहा था सेक्स रैकेट
वहीं, स्थानीय लोगों की मानें तो लंबे समय से होटल में देह व्यापार का घिनौना कारोबार किया जा रहा है। यहां आए दिन किसी ना किसी संदिग्ध व्यक्ति का आना जाना लगा रहता है। आसपास के रहवासियों के मुताबिक कई बार अलग-अलग वाहनों से युवतियों और युवकों का आना-जाना देखा गया।

