कवर्धा:- कवर्धा सिटी कोतवाली टीआई योगेश कश्यप ने घटना के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि अंबिकापुर में दर्ज एक गुमशुदगी मामले की जांच के दौरान एक मकान से तीन युवतियां और एक युवक मिला.
देह व्यापार का गोरखधंधा
टीआई ने बताया कि गुमशुदा की जांच के सिलसिले में पुलिस टीम घोटिया बाईपास रोड स्थित किरण पनागर नामक व्यक्ति के घर पहुंची, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में तीन युवतियां और एक युवक मौजूद मिले. पुलिस अंबिकापुर की जिस लड़की को ढूंढने गई थी वो नहीं मिली. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर रेड की और सभी को हिरासत में ले लिया है.
